★. हज़ारों की भीड़ से बौखलाए सत्ता व दल, शीलू कुमार ने मुकदमे को बताया साज़िश ★. छवि खराब करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है, संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शीघ्र ही मानहानि का करूंगा मुकदमा (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

118

★. हज़ारों की भीड़ से बौखलाए सत्ता व दल, शीलू कुमार ने मुकदमे को बताया साज़िश

★. छवि खराब करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है, संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शीघ्र ही मानहानि का करूंगा मुकदमा

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। किसान मंच के बैनर तले शुक्रवार को हल्द्वानी–नैनीताल रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में नैनीताल की 58 विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शीलू कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताया गया।

किसान मंच ने पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति को भ्रामक और एकतरफा करार देते हुए कहा कि कार्यक्रम की अनुमति पूर्व में संबंधित अधिकारी से ली गई थी। मीडिया के समक्ष अनुमति पत्र, व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए मंच पदाधिकारियों ने दावा किया कि कार्यक्रम पूरी अनुमति के साथ आयोजित किया गया था और इसकी सूचना प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी।मंच पदाधिकारियों का कहना था कि इसके बावजूद बिना निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज किया जाना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी शीलू कुमार ने आरोप लगाया कि उनके बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर सत्ता पक्ष व स्थापित राजनीतिक दल प्रशासन पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने का यह प्रयास स्वीकार्य नहीं है और संबंधित अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शीघ्र ही मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।