नगर पालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की धनराशि निकालने के लिए बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। हालांकि पुलिस ने यह खाता सीज करा दिया है।
आपको बता दें बीते माह नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते से डेढ़ लाख की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पालिका के खाते से निकली गई डेढ़ लाख की धनराशि फर्जी चेकों के माध्यम से बनारस के खाते में जमा की गई है। यहां पुलिस की ओर से तत्काल संबंधित खाते को सीज कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नहीं आया है।

जानें क्या था मामला
आपको बता दें बीती 23 मार्च व दो अप्रैल को नगरपालिका नैनीताल के विभागीय खाते बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए थे। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इधर पुलिस ने चेक व खाते से निकली धनराशि का पता लगा लिया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से अभी तक आरोपी फरार है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़ पाती है।
पुलिस का यह कहना
मल्लीताल कोतवाली में तैनात एसआई हरीश सिंह ने बताया कि नगर पालिका नैनीताल के खाते से धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। मामला की जांच कर सामने आया है कि बनारस में चेक जमा किए गए थे, जो बिहार की एक महिला व पुरुष का खाता है। एसआई हरीश सिंह ने कहा संबंधित खाते को सीज करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- Try table games before slots at elon casino best reasonsBest reasons to try table games before slots at elon casino Opt for blackjack, roulette, or baccarat during your initial visit to a gaming establishment.… Read more: Try table games before slots at elon casino best reasons
- Elon casino live dealer games and instant-win titles overviewElon casino casino games overview covering live dealer rooms and instant-win titles For immediate engagement with human croupiers, prioritize the Dragon Tiger and Speed Blackjack… Read more: Elon casino live dealer games and instant-win titles overview
- हिंदी रंगमंच दिवस पर नैनीताल में ‘अंतिम युद्ध’ नाटक का पाठ, रंगकर्मियों ने रखे विचार.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..हिंदी रंगमंच दिवस पर नैनीताल में ‘अंतिम युद्ध’ नाटक का पाठ, रंगकर्मियों ने रखे विचार.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल.. नैनीताल। हिंदी रंगमंच… Read more: हिंदी रंगमंच दिवस पर नैनीताल में ‘अंतिम युद्ध’ नाटक का पाठ, रंगकर्मियों ने रखे विचार.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- विशेष… भिटौली पर्व पर बिटिया को दिया स्नेह और परंपरा का उपहार.. विशेष- राजीव पांडे (खीमदा )..नैनीताल। चैत्र मास के पावन अवसर पर आज क्षेत्र में पारंपरिक लोक पर्व भिटौली श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारों… Read more: विशेष… भिटौली पर्व पर बिटिया को दिया स्नेह और परंपरा का उपहार.. विशेष- राजीव पांडे (खीमदा )..
- खबर का असर.. सातताल झील का टूटा पुल बना खतरा, खबर के बाद प्रशासन हरकत में… पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल, जनदबाव के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीतालनैनीताल। झीलों के शहर नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सातताल झील में टूटा हुआ पुल पर्यटकों के लिए खतरे का सबब बन गया था। दैवीय… Read more: खबर का असर.. सातताल झील का टूटा पुल बना खतरा, खबर के बाद प्रशासन हरकत में… पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल, जनदबाव के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल





