नैनीताल।
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित जय नंदा बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति नैनीताल द्वारा आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेश भट्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. हरीश चंद्र पंत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ. संजीव खर्कवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. संजीव खर्कवाल ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट ने आशा कार्यकर्ताओं, आशा सुगमकर्ताओं एवं आशा समन्वयकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका आधार स्तंभ के रूप में है।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, आशा सुगमकर्ताओं एवं आशा समन्वयकों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। आशा कार्यकर्ता वर्ग में प्रथम पुरस्कार बीना कोरंगा (हल्द्वानी), द्वितीय स्थान जानकी देवी एवं तृतीय स्थान यशोदा देवी को प्राप्त हुआ। आशा सुगमकर्ता वर्ग में प्रथम स्थान दुर्गा देवी, द्वितीय स्थान धना देवी तथा तृतीय स्थान सुशीला परगाई को दिया गया। इसके अतिरिक्त बीना बोरा को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा एवं प्रमोद भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, बसंत गोस्वामी, आनंद खुंदूरी, पारस साह, सपना जोशी, ललित डोडियाल, राघवेंद्र रावत, हरेंद्र कठायत सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







