★. 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े में धनंजय गिरी पर शिकंजा, आईजी कुमाऊँ सख्त ★.  जांच में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, फर्जीवाड़ा केस में SIT गठित (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

77

★. 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े में धनंजय गिरी पर शिकंजा, आईजी कुमाऊँ सख्त

★.  जांच में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, फर्जीवाड़ा केस में SIT गठित

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। धनंजय गिरी के खिलाफ सामने आए 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी कुमाऊँ ने स्पष्ट किया कि इस गंभीर आर्थिक अपराध में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच को तेज और प्रभावी बनाने के लिए एसपी सिटी हल्द्वानी को विशेष जांच टीम (SIT) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। SIT पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धनंजय गिरी के खिलाफ वर्ष 2018 से अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बड़े स्तर पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप शामिल हैं। इन सभी मामलों की भी समग्र समीक्षा की जा रही है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ धनंजय गिरी द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है तो वे सीधे पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकरण में पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।