नैनीताल में ‘टंबल ड्राई’ स्टोर का शुभारंभ… आधुनिक लॉन्ड्री सुविधा से शहर को मिलेगा लाभ. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

100
oplus_2

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार में रविवार 29 मार्च 2026 को टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लॉन्ड्री स्टोर का विधिवत उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

स्टोर के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि टंबल ड्राई के देशभर के 600 से अधिक शहरों में 1500 से ज्यादा आउटलेट संचालित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नैनीताल में इस आधुनिक लॉन्ड्री सुविधा के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और आम जनता को बेहतर और सुलभ सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर स्टोर संचालक विजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभासद मुकेश जोशी मंटू, व्यापार मंडल के महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, रुचिर शाह, व्यापार मंडल सचिव भारती कैड़ा, बसंत मेहरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के अंत में संचालक बिष्ट ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में बेहतर सेवाएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया।