दूरस्थ गांवों में पहुंचे भाजपा नेता हेम आर्य, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

20

नैनीताल।
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने व्यापक जनसंपर्क भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तला सेठी, मला सेठी, बबास, ओखलढूगा, परेवा, डॉन, कांडा, डोमास और फपड़िया गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही रास्ते में घने जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि परिवहन सुविधा उपलब्ध हो जाए तो बच्चों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क और पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। लोगों को पानी के लिए 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्राइमरी स्कूल के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
इस पर हेम आर्य ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी हेम आर्य के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं का समाधान हुआ है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उनकी समस्याओं का निवारण होगा। उन्होंने हेम आर्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे ही जनप्रतिनिधि चाहिए जो उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान करें।
इस दौरान गोधन सिंह, नंदन सिंह, बालम सिंह, ग्राम प्रधान भुवन आर्य, आनंद सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, शंकर गिरी गोस्वामी, नंदा बल्लभ, पूरन सिंह चौरसिया, नंदन चौधरी, पुष्कर सिंह, राम सिंह खेड़ा, प्रमोद कुमार, दीवानी राम, राम गोविंद, राम नवीन कुमार, महेंद्र सिंह, हेमा देवी, गोपाल सिंह, रजनी देवी, चंदन, कुंदन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।