उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों के तबादले… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..

163

उत्तराखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों के तबादले…

रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।