गर्मी में बढ़ रहीं त्वचा संबंधी बीमारियां, बचाव के लिए सावधानी जरूरी… रिपोर्ट-( सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

21
Oplus_0

नैनीताल। गर्मी का मौसम बढ़ने के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों के मामलों में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।बीडी पांडे अस्पलात में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मेरिया’ ने बताया तेज धूप, अत्यधिक पसीना और बढ़ता तापमान बैक्टीरियल तथा फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ा देते हैं।

अस्पतालों की ओपीडी में भी त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में धूप के कारण त्वचा पर सफेद निशान, सन एलर्जी, घमौरियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसके अलावा कई त्वचा रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकते हैं, जिससे संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, लेकिन 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में ऐसे मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। वहीं बच्चों में त्वचा संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत ज्यादा सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 60 से 130 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया इससे बचाव के लिए
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें।

शरीर की स्वच्छता बनाए रखें और पसीने से होने वाले संक्रमण से बचाव करें।

दिन में दो बार स्नान करें, लेकिन साबुन का उपयोग केवल एक बार करें।शाम के समय नहाते वक्त केवल सादे पानी का उपयोग करें।नहाने के पानी में डेटॉल या अन्य एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाने से बचें।
उन्होंने बतायाव कि थोड़ी सावधानी और साफ-सफाई अपनाकर गर्मियों में होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।