नैनीताल। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक हरेला पर्व इस वर्ष श्रावण मास की एक गते, गुरुवार 16 जुलाई 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
परंपरा के अनुसार, जिन परिवारों में 11 दिन का हरेला बोया जाता है, वे 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को हरेला बोएंगे। वहीं, जिन परिवारों में 10 दिन का हरेला बोने की परंपरा है, वे 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को हरेला बोएंगे।सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि पर हरेला बोकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण की इस पावन परंपरा को आगे बढ़ाएं।







