खेलो इंडिया संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से किया वर्चुअल संवाद… हल्दूचौड़ महाविद्यालय बना जिले का पहला सहभागी संस्थान… रिपोर्ट- (नंदिनी ) “स्टार खबर” नैनीताल..

23

हल्दूचौड़। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्र-छात्राओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ जिले का पहला सरकारी महाविद्यालय बना, जिसने इस राष्ट्रीय संवाद में सहभागिता की।
कार्यक्रम से देशभर के 1500 से अधिक स्थानों से जुड़े 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन जीने का दृष्टिकोण सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विशेष रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘खेलो इंडिया संवाद’ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने महाविद्यालय के पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये तथा एनसीसी इकाई के लिए 1.50 लाख रुपये विधायक निधि से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीमा श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आर.के. सिंह ने विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों की जानकारी देते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। डॉ. कविता बिष्ट ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजीत कुमार सैनी ने कार्यक्रम की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. कमला पंत ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी रितिका चौरसिया, नीरज (बी.कॉम), अंकित पांडेय एवं खुशी आर्या ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं सावन मेहता ने शूटिंग प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. बीना मथेला, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. कल्पना साह, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. पूनम साह, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपेंद्र अलख, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. मनोज पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उमा पांडेय, डॉ. सूरज पाल, डॉ. जगत बिष्ट, गिरीश पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।