ट्रांसफार्मर के पास मिला युवक का शव, करंट लगने की आशंका… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

61
Oplus_16908288

नैनीताल। भीमताल गोलूधार क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भीमताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरोहा निवासी अमरराम के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक गोलूधार क्षेत्र में आकाश कपूर के यहां काम करता था और बुधवार रात से लापता था। उसके लापता होने की जानकारी उसके मालिक की ओर से पुलिस को दी गई थी।

बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।