काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे राम सिंह का शव बरामद.. अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से करीब 600 मीटर ऊपर नदी किनारे मिला शव, परिजनों ने की पहचान; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल

58
Oplus_16908288

नैनीताल। हल्द्वानी बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कौरंगा द्वारा काठगोदाम पुल से गौला नदी में छलांग लगाने के बाद बुधवार सुबह उनका शव बरामद कर लिया गया। शव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से करीब 600 मीटर ऊपर गौला नदी के किनारे मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
जानकारी के अनुसार, राम सिंह के नदी में छलांग लगाने की सूचना के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम ने प्रशासन, ग्राम सभा नवाड़खेड़ा के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट के साथ मिलकर शव को नदी से बाहर निकाला।
शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
राम सिंह का शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से शास्त्रीनगर क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।