नैनीताल। आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की जानकारी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि योजना के तहत सूचीबद्ध या गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में इलाज के दौरान समस्या आने पर लाभार्थी सीधे सीएमओ से संपर्क कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
●सूचीबद्ध अस्पताल व संपर्क नंबर..
आई विजन प्राइवेट लिमिटेड — नेत्र रोग — 8126262643
बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स व पॉलीट्रॉमा — 9917466072
वेदांता नेत्रालय — नेत्र रोग — 9837362220
रही केयर प्राइवेट लिमिटेड — मेडिसिन — 9779925382
बृजेश अस्पताल — बर्न, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा व न्यूरोलॉजी — 6396261710
बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स व ईएनटी — 8533838306
बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर — मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा व आपातकालीन सेवाएं — 7300919149
साई अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स व यूरोलॉजी — 9639929360
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी — मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी — 7087434647
उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी व यूरोलॉजी — 8194005414
सुभानु आई अस्पताल — नेत्र रोग — 9068991180
अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा व पॉलीट्रॉमा — 9456169935
द ब्राइट अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स व यूरोलॉजी — 9997191805
नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल — कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स व बाल चिकित्सा — 7534818002
एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल — मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा व पॉलीट्रॉमा — 9759016789
स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर — मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा व लेप्रोस्कोपी — 7428323254
संजीवनी अस्पताल — इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा व संक्रामक रोग — 8077125259
अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम — मेडिसिन, सर्जरी व स्त्री एवं प्रसूति रोग — 9639371371
डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा — कार्डियोलॉजी व मेडिसिन — 8191018585
ज्योति नेत्रालय — नेत्र रोग — 9411327717
चंदन अस्पताल — बर्न, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा व यूरोलॉजी — 9415647116
बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल — मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी व ऑर्थोपेडिक्स — 9997708749
दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर — उन्नत नेत्र चिकित्सा — 9871576618
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने लाभार्थियों से अपील की कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार लेते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायत का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

