कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…

24

नैनीतालदेश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किएउन्होंने धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे

कैंची धाम में दर्शन के बाद अनूप्रिया नागर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस व उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
इसके बाद अनूप्रिया नागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता और इसकी विषयवस्तु से एसएसपी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, भारतीय संस्कार और आस्था के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनूप्रिया नागर, उनके परिवार और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनूप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर पहुंचकर दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।