कैंचीधाम नैनीताल के लिए बदल रहे हैं नियम ,खबर देखें और जानें स्टार खबर पर

76

बड़ी खबर.. अब देश भर के पर्यटक कैसे पहुंचेंगे कैंचीधाम नैनीताल बिना बुकिंग कार्रवाई के आदेश…..क्या क्या है प्लान सबसे पहले बता रहा है स्टार खबर
कैंचीधाम नैनीताल में एंट्री आसान नहीं रहेगी..बिना बुकिंग नैनीताल आने वालों पर कैंचीधाम नैनीताल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा ऐसे प्रायवेट वाहन अब प्रसाशन की रडार में हैं..पिछले दिनों पहुंची भीड़ के बाद कमिश्नर कुमाऊं ने टैक्सी,होटल समेत सभी स्टेक होल्डरों की बैठक ली है और जल्द ही कैंचीधाम में रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने पर बैठक में मुहर लगी है। जिसके लिए डीएम और एसएसपी को एक खाका बनाकर शासन भेजने के निर्दष दिये गए हैं। कमिश्नर कुमाऊं ने स्पष्ठ निर्देश दिए हैं कि हाईवे बाधित नहीं किया जाएगा, अल्मोड़ा बागेश्वर और पिथौरागढ़ तक फ्री मूवमेंट होना चाहिए…इसके साथ कैंचीधाम में भीड़ मैनेजमेंट के लिए अलग अलग रास्ते बनेंगे और वीकेंड से पहले सीओ और एसडीएम को बैठक कर शटल सेवा लगानी होगी, कैंचीधाम में शिप्रा नदी में नहाने पर एओक लगाई गई है और वन विभाग को नियमों के उलंघन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कैंचीधाम में ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों से लेकर होटल मालिकों पर छापेमारी और कार्रवाई होगी साथ ही सभी को समान व होटल की रेटलिष्ट लगानी अनिवार्य कर दी गयी है, नियम उलंघन पर सीधे लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश दे दिए गए हैं। नैनीताल से लेकर कैंचीधाम तक उन्ही पर्यटकों को एंट्री भीड़भाड़ के दौरान रहेगी जिनकी बुकिंग होगी, बिना बुकिंग नैनीताल में आना मुश्किल रहेगा…दरअसल पिछले वीकेंड पर हालात खराब हो गए तो एक दिन में कैंचीधाम में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ रिकॉर्ड की गई लेकिन अब नैनीताल पुलिस ने स्पष्ठ कर दिया है कि 20 हजार से 25 हजार तक क्राउड मैनेजमेंट पुलिस कर लेगी..लेकिन अब बुकिंग के बिना एंट्री आसान नहीं रहेगी तो लूट खसोट पर प्रसाशन का डंडा चलने जा रहा है,कैंचीधाम से आगे जाने वालों के लिए हाईवे खाली रखना होगा, हालांकि ये बैठक में बिंदुओं पर सहमति बनी है लेकिन क्या ये सब धरातल पर उतरेगा या बैठक तक ही सीमित रहेगा ये कुछ दिनों में सब सामने दिखेगा…