घर के दरवाजे पर सांप, मचा हड़कंप.. चिड़ियाघर के समीप कपूर लॉज में दो दिन से घूम रहा था सांप, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू… रिपोर्ट-(सुनील भारती ) ” स्टार खबर” नैनीताल….

71
oplus_2

नैनीताल। उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) के समीप कपूर लॉज क्षेत्र में घर के पास सांप दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सांप पिछले दो दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा था। घर के आसपास सांप को घूमता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ और स्नेक कैचर को मौके पर भेजा गया।वन विभाग की ओर से स्नेक कैचर निमेष दानु मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

oplus_2

तस्वीर के आधार पर कॉलर्ड ब्लैक-हेडेड स्नेक
तस्वीर में दिखाई दे रहे सांप की पहचान कॉलर्ड ब्लैक-हेडेड स्नेक कॉलेर्ड ब्लैक-हेडेड स्नेक के रूप में की गई है। इसका वैज्ञानिक नाम ( सिबाइनोफ़िस कॉलेरिस) है। इस प्रजाति के सांप का सिर सामान्यतः गहरे काले या भूरे रंग का होता है। गर्दन के पास काली पट्टी के पीछे पीले या सफेद रंग का विशिष्ट कॉलरनुमा निशान दिखाई देता है। शरीर का रंग हल्का भूरा या जैतूनी-भूरा हो सकता है।
डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. (मेजर) हरीश चंद्र सिंह बिष्ट (डॉ. एचसीएस बिष्ट) ने बताया कि कॉलर्ड ब्लैक-हेडेड स्नेक गैर-जहरीली प्रजाति है। सामान्य परिस्थितियों में यह मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं होता। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में वनस्पति और प्राकृतिक आवास के आसपास इस तरह के सांप दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास करना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञ या वन विभाग की टीम को सूचना देकर ही उसका रेस्क्यू कराया जाना चाहिए।
वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि घर अथवा आसपास सांप दिखाई देने पर उसे छेड़ें नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। सुरक्षित दूरी बनाकर तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक कैचर को सूचना दें।