ओखलकांडा प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने विपिन चंद्र सनवाल  प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने एक समान रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर  (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

387

ओखलकांडा प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने विपिन चंद्र सनवाल

प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने एक समान रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

नैनीताल /भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा में ग्राम प्रधान संगठन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में विपिन चंद्र सनवाल को अध्यक्ष और महेंद्र पाल को उपाध्यक्ष चुना गया तो वही महिला उपाध्यक्ष पुष्पा बोरा, महामंत्री कुंदन सिंह रौतेला, व त्रिलोचन ,कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान ,मीडिया प्रभारी मदन सिंह नयाल, सोशल मीडिया प्रभारी पवन बोरा, सदस्य भगवती देवी, सुंदर राम, शोभा चिलवाल , पवन कुमार बने। इस मौके पर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने एक समान रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया।