★. यूकेडी (युवा प्रकोष्ठ) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
★. संगठन को मज़बूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों (युवा प्रकोष्ठ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
(चन्दन सिंह बिष्ट) स्टार खबर
हल्द्वानी/ नैनीताल : उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ में पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। युवा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में संगठन को मज़बूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।उत्तराखंड क्रांति दल (यू.के.डी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ कुलदीप रावत ने पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से तीन जिलों में नए युवा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
घोषित नाम इस प्रकार हैं—
(नैनीताल से हरीश मेवाड़ी)

चंपावत से अमित बिनवाल)
(अल्मोड़ा से धर्मवीर नेगी)
नए जिला अध्यक्षों से पार्टी को उम्मीद है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को जोड़ने और संगठन को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का कहना है कि ये नियुक्तियाँ संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगी।








