होली से पहले नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..

75

नैनीताल। नैनीताल  होली पर्व से पूर्व जनपद में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खनस्यूँ  विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग एक किलोमीटर नीचे खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर लाल-काले रंग की स्कूटी (UK04TB-3162, टीवीएस एन्टॉर्क) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। संदेह के आधार पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली गई, जिसमें पन्नी सहित 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में मु0अ0सं0 02/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक थुआल (21 वर्ष), पुत्र जमन चन्द्र, निवासी ग्राम हैड़ाखान, तहसील खनस्यूँ, जिला नैनीताल।
हर्षित रावत (22 वर्ष), पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल, जिला नैनीताल।इस दौरान पुलिस टीम में
विजयपाल सिंह, थानाध्यक्ष खनस्यूँ,
कांस्टेबल बलवंत सिंह,
कांस्टेबल मौ. नाजिर,
कांस्टेबल अभिषेक मौर्य मौजूद रहे।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।