नैनीताल – उत्तराखंड में खेल परिषद के उपाध्यक्ष सोमवार को नैनीताल के दौरे पर रहे हैं। नैनीताल में पार्टी के साथ खेल विभाग ने उपाध्यक्ष खेल परिषद उत्तराखंड सरकार का जोरदार स्वागत किया है। राज्य आंदोलनकारी व राज्य के लिए संवेदनशील रहे मोहन पाठक का जगह जगह स्वागत हुआ तो खेल को नई ऊंचाई तक पहुंचने की बात मोहन पाठक ने कही है।
नैनीताल में खेल विभाग ने उपाध्यक्ष खेल परिषद का खेल विभाग ने स्वागत किया और खेल कोचों के साथ मुलाकात की है। इस दौरान उनको खेलों में आ रहे कठिनाईयों की जनकाती दी और सरकार की योजना धरातल तक कैसे पहुंचे इसकी भी जानकारी दी गयी है। नैनीताल में डिग्री धारक कोचों से बातचीत में मोहन पाठक ने कहा कि सरकार के प्रयास जो हैं उनको धरातल पर उतारा जाएगा और जो मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा नैनीताल में खेलों के विकास के लिए की है उनको धरातल पर उतारा जाएगा। मोहनलाल साह में उपाध्यक्ष खेल परिषद मोहन पाठक ने खिलाड़ियों और खेल कोचों के साथ संवाद किया और कहा कि नैनीताल के कई खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर निकले हैं और उनका मकसद है कि ये आगे बढ़ना चाहिए, मोहन पाठक ने कहा कि सरकार ने 7 कोच नैनीताल में दिए हैं और खेलों का विकास हो रहा है, जल्द ही खेल विभाग इन खिलाड़ियों को राज्य और अंतराष्ट्रीय स्टार तक कि सुविधा देखा और फ्री में सुविधाएं खेल विभाग दे रहा है। वहीं इस दौरान पाठक को बताया गया कि खेल विभाग ने नैनीताल से बालिका और बालक वर्ग में कई छात्र छात्राओं को तैयार किया है और उनको मौका स्टेट लेवल टूर्नामेंट में दिया जा रहा है। अगर ये बच्चे खेल में आगे निकलते हैं तो सरकार इनको इंटरनेशनल स्तर में आगे भेजेगी। वहीं इस दौरान उपाध्यक्ष खेल मोहन पाठक को जानकारी दी गयी को बॉलीबॉल में 1983 के बाद पहली बार नैनीताल की टीम कुमाऊं विश्वविद्यालय स्तर पर जीतकर आई है जिसमें खेल विभाग के NIS कोच कमल बिष्ट का बड़ा रोल है। जिन्हौने सब कुछ लगाकर खिलाड़ियों को कोचिंग दी है। हालांकि कोच कमल बिष्ट का कोचिंग का असर है कि बागेश्वर अल्मोड़ा के खिलाड़ी उनसे प्रैक्टिस के लिए नैनीताल आ रहे हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष खेल परिषद मोहन पाठक ने कहा कि खेलों के विकास पर सरकार का फोकस है और जो मुख्यमंत्री की योजना नैनीताल के लिए है उसको धरातल पर उतारा जाएगा, मोहन पाठक ने कहा कि जो भी सरकारी स्तर पर सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलनी है वो खिलाड़ियों को मिलेंगी और सरकार हर खिलाड़ी को सुविधा युक्त बनाएगी, वहीं अगर इन खेलों में कोई रोड़ा बनेगा तो उसकी रिपोर्ट भी सीएम धामी तक बनाकर भेजेंगे और उनसे मुलाकात कर सब तक करेंगे..
हालांकि ये हैं चुनौति
दरअसल नैनीताल में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि खेल विभाग ही खेलों का आयोजन करेगा, लेकिन यहां बीजेपी के ही नेताओं ने मुख्यमंत्री की घोषणा को चूल्हे में डाल दिया और खेल विभाग पर कब्जा कर लिए इनमें बीजेपी के ही कई लोग शामिल हैं जो मुख्यमंत्री धामी को सीधे चुनौती दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री कुछ नहीं है जो हम कहेंगे वही होगा, बीजेपी नेताओं ने कसम खायी है कि वो मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन नहीं होने देंगे चाहे उनकी जान चली जाए,, यानी मुख्यमंत्री को चुनौती सीधे उनके नेताओं द्वारा दी जा रही है , अब सवाल ये है कि कैसे मोहन पाठक सीएम की घोषणा लार काम करेंगे।







