नैनीताल पुलिस होली पर अलर्ट… हुड़दंगियों पर सख्ती, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल….

11
Oplus_16908288

नैनीताल। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने जनपदवासियों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख निर्देश और कार्रवाई

▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

▪️ हुड़दंग, मारपीट या जबरन रंग लगाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

▪️ सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

▪️ संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

▪️ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
एसपी ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और मर्यादा के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।