नैनीताल आने से पहले यह नंबर जरूर सेव करें.. होटल में ओवररेटिंग, बदसलूकी या गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, हर शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

2

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन सीजन के दौरान विशेष सुविधा व्यवस्था लागू की है। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए होटल, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों में होने वाली ओवररेटिंग, अभद्र व्यवहार और अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए तहसील कार्यालय नैनीताल में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।तहसीलदार नैनीताल अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि कई बार पर्यटकों से तय दरों से अधिक वसूली, बुकिंग में गड़बड़ी या दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें सामने आती हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि पर्यटक बिना परेशानी अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
●होटल या रिसोर्ट में तय दर से अधिक वसूली
●पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार
●बुकिंग संबंधी गड़बड़ी
अन्य पर्यटन सेवाओं से जुड़ी शिकायतें
हेल्पलाइन नंबर:
9458931332
(सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन सीजन से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
नैनीताल जिला प्रशासन पर्यटन सीजन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, जबकि एसएसपी मंजूनाथ ने पुलिस कर्मियों को पर्यटकों के साथ सहयोगात्मक और मित्रवत व्यवहार रखने के साथ ट्रैफिक नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा है।पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुखद पर्यटन अनुभव उपलब्ध कराना, ताकि नैनीताल की छवि और बेहतर हो सके।