उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…

26
Oplus_16908288

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज देहरादून स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए खंडूड़ी जी अपनी सादगी, ईमानदार कार्यशैली और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया और बाद में सार्वजनिक जीवन में उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शिता को नई दिशा दी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने अपने जीवन में राष्ट्रहित और प्रदेशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने उत्तराखंड में सुशासन और पारदर्शिता की मजबूत नींव रखी तथा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।