कैंची धाम पहुंचे कवि कुमार विश्वास, बाबा नीम करौली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद… रिपोर्ट – (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

28
Oplus_16908288

नैनीताल। भारतीय हिंदी के प्रसिद्ध कवि, प्रखर वक्ता एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास शनिवार को अपनी पत्नी डॉ. मंजू शर्मा के साथ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने महान संत बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।शनिवार सुबह नोएडा से कैंची धाम पहुंचे कुमार विश्वास ने बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन कर उन्हें अत्यंत सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभूति हुई।उन्होंने कहा कि कैंची धाम एक दिव्य और ऊर्जा से परिपूर्ण स्थान है, जहां सच्चे मन और श्रद्धा के साथ आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामनाएं बाबा की कृपा से पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यहां की आध्यात्मिक अनुभूति शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती और बाबा का आशीर्वाद जीवन को नई दिशा एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
गौरतलब है कि देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक शांति का यह पावन स्थल विश्वभर के भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।