नैनीताल। नैनीताल झील में बिना लाइफ जैकेट पहने नौकायन करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नावों का चालान कर 250 रुपये का जुर्माना वसूला।

पुलिस के अनुसार नैनीताल झील में नौकायन के दौरान नाविकों और पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई बार लोग सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए बिना लाइफ जैकेट के झील में उतर जाते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।पुलिस ने चार नाव स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। साथ ही नाव संचालकों और पर्यटकों को झील में नौकायन के दौरान अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनने तथा सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।पुलिस ने कहा कि झील में नौकायन के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है। पर्यटकों और नाव संचालकों से अपील की गई है कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।







