प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कुमाऊं विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार… परीक्षा परिणाम समय पर जारी करना और प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करना प्राथमिकता…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

5

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कुलाधिपति के निर्देश पर उन्हें एक सितंबर 2026 से अग्रिम आदेश तक अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रो. लोहनी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने संकायाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न संकायों की शैक्षणिक गतिविधियों और प्राथमिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु, प्रभावी और समयबद्ध संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रो. लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों का समयबद्ध प्रकाशन, प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करना और नए शैक्षणिक सत्र को निर्धारित समय पर शुरू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संजय पंत, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. एसएस बरगली, दृश्य कला संकायाध्यक्ष प्रो. रीना सिंह, प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो. अमित जोशी, प्रभारी कला संकायाध्यक्ष प्रो. शिरीष मौर्य, प्रो. चंद्रकला रावत, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो. ललित तिवारी, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, सहायक कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा, डॉ. शिवांगी चनयाल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।