खेल दिवस पर हल्दूचौड़ महाविद्यालय में दिखा उत्साह, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा… रिपोर्ट- (नंदिनी ) “स्टार खबर” नैनीताल..

2

नैनीताल। हल्दूचौड़ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। प्रोफेसर पंकज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह देखते हुए महाविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयास किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में रस्साकशी, वन लेग रेस, बास्केट द बॉल टैंक शो, योगासन और लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। योगा ट्रेनर डॉ. नीता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इसमें सूर्य नमस्कार, पद्मासन, शशांकासन, नटराजासन, सेतुबंधासन, वज्रासन, भ्रामरी, भस्त्रिका और अनुलोम-विलोम आदि शामिल रहे। उत्कृष्ट योग प्रदर्शन के लिए राजेंद्र शर्मा और हिमानी जोशी ने प्रभावी प्रदर्शन किया।
टैंक शो प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम और हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में रोहित चंद्र प्रथम, रितिका चौरसिया द्वितीय और गरिमा राम तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. बीना मथेला, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. रीता दुर्गापाल, कल्पना साह, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. पूनम साह, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपेंद्र अलख, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. मनोज पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उमा पांडेय, डॉ. सूरज पाल, डॉ. जगत बिष्ट, गिरीश पांडे, नीता पांडे, कमला देवी, कविता असवाल, भावना देवी, हेमा जीना, हिमांशु सुयाल समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।