अंकिता हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग… दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति निरस्त करने की मांग.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

19

नैनीताल।अंकिता हत्याकांड प्रकरण को लेकर उत्तराखंड महिला मंच और नगर कांग्रेस परिवार ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मामले में कथित वीआईपी के रूप में दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने का हवाला देते हुए उनकी सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में हस्ताक्षरकर्ताओं ने प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने पर जोर देते हुए कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उचित कदम उठाए जाएं और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तराखंड महिला मंच की माया चिलवाल, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, जिला सचिव मनोज भट्ट, कैलाश सिंह अधिकारी, अधिवक्ता भगवत सिंह जंतवाल, कृष्ण कुमार आर्या, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटू आर्य और पूर्व छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।