★. ISIC व बृजलाल अस्पताल की पहल: हल्द्वानी में हृदय रोग व रीढ़ की हड्डी OPD की शुरुआत
★. अब हर महीने तीसरे बुधवार को मिलेंगी कार्डियो व स्पाइन विशेषज्ञ सेवाएं
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” हल्द्वानी
हल्द्वानी,
आईएसआईसी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल और बृजलाल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की संयुक्त पहल से हल्द्वानी में हृदय रोग (कार्डियो) और रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष OPD की शुरुआत की गई है। यह OPD प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित की जाएगी।

आईएसआईसी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल उत्तर भारत का एक प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी संस्थान है, जिसके पास कई उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence) संचालित हैं। इस पहल के तहत 21 जनवरी 2026 को हल्द्वानी में सफलतापूर्वक हृदय रोग और रीढ़ की हड्डी की OPD का आयोजन किया गया। OPD में आए मरीजों को कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. सौरभ जुनेजा तथा स्पाइन सर्विसेज के डायरेक्टर एवं विश्वस्तरीय चिकित्सक डॉ विकास टंडन द्वारा परामर्श दिया गया।
इस पहल का उद्देश्य हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही हृदय रोग और रीढ़ की समस्याओं को देखते हुए मरीजों को दिल्ली जैसे बड़े शहरों की यात्रा किए बिना अपने घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक जीवनशैली, तनाव, गलत बैठने की मुद्रा, लंबे समय तक मोबाइल व कंप्यूटर का उपयोग, शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खान-पान के कारण युवाओं में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं और हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते समय पर इलाज की सुविधा न मिल पाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
आईएसआईसी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए राहत लेकर आई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में अन्य विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर डॉ अजय पाल, डॉ. विकास टंडन (डायरेक्टर स्पाइन सर्विस) डॉ. सौरभ जुनेजा (एच.ओ.डी. कार्डियोथोरासिक और सवहनी शल्य चिकित्सा सहित कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद रहे।।







