कुमाऊ की ओर लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। संबंधित विभाग इसे रोकने के लिए प्रयासरत हैं। बावजूद इसके लगातार पहाड़ों के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही स्मैक व अन्य नशे की सामग्री नहीं मिलने पर यही युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ ही चेकिंग अभियान किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस हलद्वानी ने नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवा को 7.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है।

आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार नैनीताल पुलिस की ओर से जनपद स्तर पर अवैध नशे के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन व इवनिंग स्टोर्म के तहत चेकिंग की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव की ओर से चौकी क्षेत्र अंतर्गत सांयकालीन चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर निवासी-मल्लीताल निकट पवेलियन होटल को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय युवक के पास से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। जिसके लिए कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नैनीताल की बात करें तो यहां स्मैक को लेकर कई घटनाएं हो चुके हैं। बीते कुछ वर्ष पूर्व मल्लीताल निवासी को स्मैक के लिए एक युवक ने गोली मार दी। इस तरह की आपराधिक घटनाएं थमी नहीं। लगातार शहर में नशेड़ी सरेआम लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर रहे हैं, इसके साथ ही कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि वह सघन अभियान चलाकर कुमाऊं में अवैध नशे पर लगाम लगाए। ताकि देश का भविष्य (युवा वर्ग) इसकी चपेट से बच सके।
- ऑफिशियल मेल पर धमकी से हड़कंप, नैनीताल के न्यायालय परिसरों में सघन चेकिंग… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में BDS/डॉग स्क्वाड तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। जिला न्यायालय नैनीताल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते… Read more: ऑफिशियल मेल पर धमकी से हड़कंप, नैनीताल के न्यायालय परिसरों में सघन चेकिंग… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में BDS/डॉग स्क्वाड तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..
- भवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती बिजनौर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार.. अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र से लापता हुई युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी युवक सुहैल… Read more: भवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती बिजनौर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार.. अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- भवाली में युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन का आरोप…. पिता भाजपा कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे, मुकदमा दर्ज; तलाश में दो टीमें रवाना… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने स्थानीय बारबर की दुकान में कार्यरत एक युवक पर… Read more: भवाली में युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन का आरोप…. पिता भाजपा कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे, मुकदमा दर्ज; तलाश में दो टीमें रवाना… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल.. नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की आम… Read more: श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..
- ★. केदारनाथ धाम को मिलेगा 325वां रावल, शिवाचार्य केदार लिंग होंगे उत्तराधिकारी ★. महाशिवरात्रि पर उखीमठ में होगी विधिवत घोषणा, वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ में किया ऐलान (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” ★. केदारनाथ धाम को मिलेगा 325वां रावल, शिवाचार्य केदार लिंग होंगे उत्तराधिकारी ★. महाशिवरात्रि पर उखीमठ में होगी विधिवत घोषणा, वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ में किया ऐलान (चन्दन… Read more: ★. केदारनाथ धाम को मिलेगा 325वां रावल, शिवाचार्य केदार लिंग होंगे उत्तराधिकारी ★. महाशिवरात्रि पर उखीमठ में होगी विधिवत घोषणा, वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ में किया ऐलान (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”






