नैनीताल में गाड़ी गिरी 1 की मौत 5 घायल…तड़के सुबह हुआ हादसा पुलिस और SDRF की टीम ने किया रैस्क्यू..गंभीर घायलों को भेजा गया हल्द्वानी हालत स्थिर

  1. नैनीताल – नैनीताल में कल देर रात सड़क हादसा हुआ है। खैरना के पास गाड़ी खाई में गिरी है जिसमें एक यात्री की मौत हो गयी है जबकि 5 घायल हैं। सूचना के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद रैसल्यू कर सभी घायलों को अस्पताल भेजेगा, हालांकि अस्पताल में एक यात्री की मौत हो गयी और 2 गंभीर यात्रियों को हल्द्वानी हायर सेंटर भेजा गया है। घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी खैरना पुलिस को सूचना मिली कि जौरासी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है । सूचना मिलते ही तत्काल *श्री दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना* पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जौरासी के पास कोसी नदी में 30 मीटर नीचे गिरे वाहन संख्या टैक्सी UK05TA4185 में *06 लोग* सवार थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन से रेस्क्यू कर अपने निजी वाहन से CHC गरमपानी पहुंचाया गया। CHC के डॉक्टरों ने 06 व्यक्तियों में से 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। 01 सवारी जो वाहन के नीचे दबा हुआ था उसे भी वाहन से निकलकर CHC गर्म पानी लाया गया था। परंतु दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल उस व्यक्ति की स्थिति अत्यंत खराब होने पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य 03 घायलों को CHC में ही उपचार कर दिया गया। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूछने पर घायलों द्वारा बताया गया कि गाड़ी हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही थी। वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण असंतुलित होकर खाई में गिर गयी।

*घायलों व मृतक की सूची निम्नवत है:–*

1- *चालक घायल ( रेफर)* – हरीश कुमार पुत्र जोगाराम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मानीपुर पोस्ट राईआगर थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

2- *घायल (रेफर)* – सूरज सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कांडे किरोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

3- *घायल*- जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुकलाड़ी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

4- *घायल*- संतोष कुमार मेहर पुत्र मेहर कुमार मेहर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धौला बलिया थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

5- *घायल*- हरीश कुमार पुत्र तारा राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेलकोट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

➡️ *(मृतक व्यक्ति)*

छतर सिंह खड़ायत पुत्र डिगर सिंह खड़ायत उम्र 31 निवासी ग्राम डीडीहाट थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़।

*रेस्क्यू टीम*
1- उप निरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैरना।
2- कांस्टेबल प्रयाग जोशी।
3- होमगार्ड चंदन सिंह।
4- एसडीआरएफ टीम

Koncepcja stojąca za https://casinomegapari.com.pl łączy klasyczne pomysły gier z zaletami nowoczesnych technologii sieciowych. Narzędzia odpowiedzialnej gry obejmują limity wpłat, sprawdzanie rzeczywistości i czasowe samowykluczenie. Galeria Mistrzów uhonorowuje najbardziej udanych graczy miesiąca. Kasyno regularnie oferuje pakiety darmowych spinów jako nagrodę za stałą aktywność. Klasyczne gry stołowe, takie jak Blackjack, Ruletka i Baccarat, dostępne są w wielu wariantach. Innowacyjne formaty game show wheel przyciągają wielu nowych graczy do sekcji live. Funkcja Progressive Web App umożliwia instalację jako skrót aplikacji na ekranie startowym. Paysafecard umożliwia anonimowe wpłaty bez podawania wrażliwych danych bankowych. Proces rejestracji obejmuje tylko kilka niezbędnych kroków i jest gotowy w ciągu minut. Zaangażowanie operatorów odzwierciedla się w wysokiej jakości wszystkich komponentów.