कर्मचारियों की अनदेखी से भड़का आक्रोश, ओखलकाडा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

43

कर्मचारियों की अनदेखी से भड़का आक्रोश, ओखलकाडा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग….

रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

नैनीताल।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल द्वारा आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत विकासखंड ओखलकाडा में बुधवार को गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार से कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि एसीपी, गोल्डन कार्ड एवं वेतन विसंगतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेशभर के कर्मचारी आक्रोशित हैं। 15 जनवरी से जारी आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों का धैर्य टूटता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वरिष्ठ सदस्य हिमेश रावत ने शासन पर कर्मचारियों की जायज मांगों को टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों में निरंतर असंतोष पनप रहा है। बैठक का संचालन कृष्ण कुमार ने किया।
बैठक में परिषद के कई पदाधिकारी व कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।