★. सड़क सुरक्षा माह के तहत रीठा साहिब पुलिस ने ग्रामीणों व सीनियर सिटीजन को किया जागरूक
★. चौरा पत्त गांव में पुलिस का जागरूकता अभियान, यातायात नियम व साइबर सुरक्षा पर दिया गया संदेश
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
पाटी/ रीठा साहिब/चंपावत। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद चंपावत में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार सोमवार को थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा ग्राम चौरा पत्त में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सीनियर सिटीजन महिलाओं एवं ग्रामवासियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप तथा महिला संबंधी अपराधों से जुड़े नए कानूनों की जानकारी दी। साथ ही टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 112 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।








