फागोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक सभा में महिला दलों की बैठक…
रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…
नैनीताल।
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित किए जाने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर आज सभा भवन में नैनीताल शहर की प्रमुख महिला होली दलों, महिला होलियारों एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साह ने की।
बैठक में संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात उपस्थित महिला दलों के साथ आयोजन को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने को लेकर परिचर्चा की गई।महिला होली कार्यक्रम को इस वर्ष भी सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। महासचिव ने बताया कि 23 एवं 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का प्रतिभाग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नैनीताल सहित अन्य जिलों से भी महिला होली दल प्रतिभाग करेंगे।उन्होंने बताया कि उद्घाटन दिवस 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे धर्मशाला तल्लीताल से होली जुलूस एवं महिला स्वांग प्रतियोगिता नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगी।
बैठक में उपस्थित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इस वर्ष के फागोत्सव को भव्य बनाने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन मोहित लाल साह ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







