नैनीताल में लोकल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट 3 फरवरी से…
रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..
नैनीताल।
स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा फ्लैट मैदान मल्लीताल में नैनीताल लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में नैनीताल की 32 लोकल टीमें भाग लेंगी।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का शुभारंभ 03 फरवरी 2026 सुबह 10:30 से शुरू होगा। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें कुल 31 मुकाबले आयोजित होंगे। सभी मैच नव निर्मित पिच पर कराए जाएंगे।
खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और अंपायरों को पुरस्कार, खेल सामग्री, बॉल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतिभागी टीमों को पंजीकरण के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी।
प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए विभागीय क्रिकेट प्रशिक्षक सैयद रियान (6398600400, 9897547360) व निशांत मेहता से संपर्क किया जा सकता है।







