★. भीमताल विधानसभा में जंगल गई बुजुर्ग महिला की वन्यजीव हमले में मौत, इलाके में दहशत ★. घास काटने गई 60 वर्षीय महिला को जंगली जानवर ने बनाया निशाना, जंगल से मिला शव, भीमताल में ही हो पोस्टमार्टम विधायक- कैड़ा ★. (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”   भीमताल।

92

★. भीमताल विधानसभा में जंगल गई बुजुर्ग महिला की वन्यजीव हमले में मौत, इलाके में दहशत

★. घास काटने गई 60 वर्षीय महिला को जंगली जानवर ने बनाया निशाना, जंगल से मिला शव, भीमताल में हो बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम विधायक- कैड़ा

★. (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

भीमताल।

भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में घास काटने गई 60 वर्षीय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका का शव आज सुबह जून स्टेट के जंगल से बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी गंगा देवी (60) प्रतिदिन की तरह मवेशियों के लिए चारा लाने जून स्टेट से सटे जंगल गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने देर रात तक जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। आज सुबह जंगल में छानबीन के दौरान घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर गंगा देवी का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे और गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का लगातार आतंक बना हुआ है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने आदमखोर वन्यजीव को जल्द काबू करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जिले के इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के हमले की तीन जानलेवा घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
वहीं, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सीएमओ नैनीताल से बात कर बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में ही कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वन विभाग से तत्काल पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।