एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, दो युवाओं ने किया रक्तदान… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

9

एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, दो युवाओं ने किया रक्तदान…

रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

नैनीताल।
एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था के सक्रिय सदस्यों सौरव रावत एवं हिमांशु बिष्ट द्वारा मंगलवार को ए पॉजिटिव (A+) रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में अहम योगदान दिया गया।बताया गया कि मरीज को कुल 3 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी, जिसमें से 1 यूनिट चिकित्सालय की ओर से तथा शेष 2 यूनिट रक्त एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। संस्था के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए समय पर रक्तदान कर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था ने रक्तदाता सौरव रावत एवं हिमांशु बिष्ट का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था ने कहा कि ऐसे सेवा भावी युवाओं के सहयोग से ही समाज में जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल पा रही है।

संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर मानव सेवा के कार्य किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।