एनएसएस स्वयंसेवकों ने डीएसए मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

10
oplus_2

एनएसएस स्वयंसेवकों ने डीएसए मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान….

रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

नैनीताल। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को डीएसए मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नारायण नगर वार्ड संख्या-6 के सभासद भगवत सिंह रावत विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भावना आर्या, सुरेश सिंह, राजेश कुमार लोहनी, रजनीश भुटानी एवं मुकेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
स्वयंसेवकों ने डीएसए परिसर में व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया। नगर पालिकाध्यक्ष व सभासद द्वारा स्वयंसेवकों को मास्क व दस्ताने वितरित किए गए। अतिथियों ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।