नैनीताल। डीएसबी परिसर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन डीएसए ग्राउंड, मल्लीताल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक डीएसबी परिसर ने किया, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित तिवारी, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एवं प्रभारी डीएसडब्ल्यू मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में डीएसबी परिसर नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता रहा। महिला वर्ग में एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर तथा राधे हरी कॉलेज काशीपुर उपविजेता रहे।
स्वर्ण पदक विजेता
महिला वर्ग:
तनुजा बिष्ट (46 किग्रा), सुनीता आर्या (49 किग्रा), बीना बसेरा (53 किग्रा), संजना रावत (57 किग्रा), पायल जोशी (62 किग्रा), प्रियांशी (67 किग्रा) एवं मानसी (73 किग्रा)।
पुरुष वर्ग:
हनुमंत (54 किग्रा), तनुज नेगी (58 किग्रा), अंकित यादव (63 किग्रा), सचिन बाफिला (68 किग्रा), साहिल चंद (79 किग्रा), चित्रांग बिष्ट (80 किग्रा), मानस ननवाल (87 किग्रा) एवं तजिंदर शर्मा (87+ किग्रा)।
रजत पदक विजेताओं में गीता आर्या, अमीषा मंडल, रिया जोशी, काजल आर्या, हिमानी आर्या, आदर्श कुमार, विभोर भट्ट, विवेक चंद्रा, ध्रुव, लक्ष्मण आर्या और पीयूष रावत शामिल रहे।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी व सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि चयनित टीम अगले माह उड़ीसा एवं पंजाब में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
ताइक्वांडो को वर्ष 2000 में सिडनी ओलंपिक में शामिल किया गया था। कोरियाई विरासत का यह खेल वर्तमान में 200 से अधिक देशों में खेला जा रहा है। यह खेल ऊर्जा, फुर्ती और अनुशासन का प्रतीक है, जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. सुदर्शन सिंह कुमार, डॉ. हेमा पांडे, डॉ. विकास रंजन, डॉ. संजय टम्टा, अनीता बोरा, अपूर्वा बिष्ट, शिखा बिष्ट, अतुल चंद्रा एवं लाल सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने में नीरज कुमार (प्रशिक्षक, काशीपुर), नरेश कुमार (प्रशिक्षक, गदरपुर/रुद्रपुर), सुनील सिंह थापा, विश्वकेतु वैद्य, समीर, ज्योति दुर्गापाल एवं भूमिका दुर्गापाल (सभी प्रशिक्षक, नैनीताल) की अहम भूमिका रही।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं।







