★. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत संकल्प को मिली गति ★. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा में बनेगा आधुनिक पार्क, ₹37.99 लाख स्वीकृत (चन्दन सिंह बिष्ट) (स्टार खबर) चम्पावत, 

22

★. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत संकल्प को मिली गति

★. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा में बनेगा आधुनिक पार्क, ₹37.99 लाख स्वीकृत

(चन्दन सिंह बिष्ट) (स्टार खबर)

चम्पावत,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए शासन ने जनपद के शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए शासन द्वारा ₹37.99 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में यह धनराशि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा के परिसर में एक आधुनिक एवं सुंदर पार्क के निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पार्क निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पार्क के निर्माण से छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध होगा, साथ ही विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।