★. गौलापार : सीनियर मेंस डिस्ट्रिक्ट लीग का खिताब रामराज क्रिकेट अकादमी के नाम ★. फाइनल में आरोन क्रिकेट अकादमी को 205 रनों से हराया (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” गौलापार (हल्द्वानी) |

15

★. गौलापार : सीनियर मेंस डिस्ट्रिक्ट लीग का खिताब रामराज क्रिकेट अकादमी के नाम

★. फाइनल में आरोन क्रिकेट अकादमी को 205 रनों से हराया

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

गौलापार (हल्द्वानी) |

गौलापार स्थित मदनपुर गौलापार के मिनी स्टेडियम में आयोजित सीनियर मेंस डिस्ट्रिक्ट लीग 2026–27 का फाइनल मुकाबला रामराज क्रिकेट अकादमी और आरोन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।फाइनल मुकाबले में रामराज क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 205 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामराज क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गोल्डी मालिक ने 107 रन नाबाद की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरोन क्रिकेट अकादमी की टीम 31 ओवरों में 107 रनों पर सिमट गई। रामराज अकादमी की जीत में कप्तान हितेश नौला का अहम योगदान रहा। उन्होंने गेंदबाजी में चार विकेट झटके और एक बल्लेबाज को रन आउट कर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर द्वारा आयोजित की गई थी। टूर्नामेंट में युवाओं ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि दीपेंद्र कोश्यारी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजकों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।