हल्द्वानी में सनसनी… खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से दी जान, पारिवारिक कलह की आशंका.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

91

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के चोरगलिया थाना क्षेत्र में देर रात एक खनन कारोबारी द्वारा कथित रूप से खुद को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं पर फायर कर लिया।
घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।