यूजीसी–सीएसआईआर नेट में कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों की शानदार सफलता… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

35

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी–सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। सफल अभ्यर्थियों में दीपशिखा ओली, पूजा गुप्ता एवं नितेश मुरूतोलिया शामिल हैं।शोध छात्रा दीपशिखा ओली ने नेट जेआरएफ (JRF) में सफलता प्राप्त की है। वह वर्तमान में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। वहीं पूजा गुप्ता और नितेश मुरूतोलिया ने वनस्पति विज्ञान में एमएससी उत्तीर्ण करने के बाद नेट एलएस (LS) परीक्षा में सफलता हासिल की है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष एवं कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी, एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. जी.सी. जोशी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल एवं डॉ. मीणा पांडे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विभाग के शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और विभाग के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग के छात्र-छात्राएं इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।