52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार… भवाली पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

20
  1. नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 24 फरवरी 2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया।
    चेकिंग के दौरान पहाड़ी रसोई, रामगढ़–मुक्तेश्वर रोड क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु भट्ट (25 वर्ष) पुत्र ईश्वरी दत्त भट्ट, निवासी ग्राम हरतोला, थाना भवाली, जनपद नैनीताल को 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
    अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 07/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    इस दौरान पुलिस टीम में
    उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज, चौकी प्रभारी रामगढ़ कांस्टेबल 970 तारा कम्बोज मौजूद रहे।