कुमाऊं विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय को मिला नया नेतृत्व… प्रो. संजय पंत होंगे संकायाध्यक्ष विज्ञान, 28 फरवरी को संभालेंगे कार्यभार.. रिपोर्ट-(सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…

44

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय को नया नेतृत्व मिल गया है। भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय पंत को वरिष्ठता क्रम में विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 28 फरवरी को रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. चित्र पांडे के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

प्रो. संजय पंत वर्तमान में डीन स्टूडेंट वेलफेयर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक, डायरेक्टर डीआईसी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और शैक्षणिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश लाल को डीएसबी परिसर का लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रो. पंत की नियुक्ति पर कूटा अध्यक्ष सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विज्ञान संकाय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।