★. उत्तराखंड बजट से पूर्व व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपे सुझाव ★. सीएम धामी से मिले उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् (दर्जा राज्यमंत्री) नवीन वर्मा  (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

289

★. उत्तराखंड बजट से पूर्व व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपे सुझाव

★. सीएम धामी से मिले उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद् (दर्जा राज्यमंत्री) नवीन वर्मा

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य के प्रस्तावित बजट को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव पत्र भेजा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सतत विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है और बजट में उनके हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

व्यापार मंडल ने मांग की है कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में व्यापारियों को भी राहत एवं मुआवजे का पात्र माना जाए। इसके साथ ही मंडी शुल्क को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लागू करने की मांग रखी गई है, ताकि व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

संगठन ने ‘व्यापार मित्र’ योजना को पुनः सक्रिय करने और प्रत्येक जिले में व्यापारी संगठनों को उचित स्थान उपलब्ध कराने की भी मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि यदि इन सुझावों को बजट में शामिल किया जाता है तो इससे लघु उद्योगों एवं नगरीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।