कुमाऊँ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन… छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, प्रो. चित्रा पांडे को भावभीनी विदाई… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…

27

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के देवदार हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में भूतपूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल (जी.एस.आई.) डॉ. कौमुदी जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए। विज्ञान न केवल जीवन को सरल बनाता है, बल्कि हमें सत्य की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय द्वारा शोध जर्नलों की केजी सूची तैयार कर ली गई है, जिससे शोध की गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस अवसर पर वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, उज्ज्वल ने द्वितीय एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में साकेत प्रथम, अर्णव द्वितीय और कृष्णा तृतीय रहे।
पिछले वर्ष की क्विज प्रतियोगिता में भावना प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय एवं कुणाल तृतीय रहे, जबकि भाषण प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम, तनुजा द्वितीय और भावना को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसी क्रम में डीन साइंस प्रो. चित्रा पांडे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. रावत ने उन्हें अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा 33 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक कर्नल प्रो. दिवान सिंह रावत, डॉ. कौमुदी जोशी, डीन साइंस प्रो. संजय पंत एवं प्रो. नीता बोरा को भी शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर ऑफ विजिटिंग डायरेक्टरेट्स प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. गीता तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. अनिता पांडे, प्रो. शुचि बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. इरा तिवारी, प्रो. मनोज आर्या, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. आंचल अनेजा, डॉ. भावना पंत, डॉ. वर्षा, डॉ. सुषमा एवं डॉ. नगमा परवीन सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी, एमएससी व बीएससी के छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।