★. वन विभाग के कर्मठ अधिकारी मुकुल शर्मा को यादगार विदाई ★. सेवानिवृत्ति पर बोले मुकुल शर्मा—जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

30

★. वन विभाग के कर्मठ अधिकारी मुकुल शर्मा को यादगार विदाई

★. सेवानिवृत्ति पर बोले मुकुल शर्मा—जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। वन विभाग में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा को शनिवार को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मुकुल शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विभाग और आम जनता के बीच सेतु बनकर कार्य किया। उनकी सादगी, व्यवहार कुशलता और जनहित के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में आनंद प्रकाश और अभय जोशी मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज चनियाल, मनमोहन सिंह, वन सरपंच चंद्रा आर्या, कमलेश जीना और रानी कोटलिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनके सहयोगात्मक व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक झोड़ा गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग मिला। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने मुकुल शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में मुकुल शर्मा ने कहा कि राजकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे समाज और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।उन्होंने सभी सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा का उनका संकल्प आगे भी सामाजिक कार्यों के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा।