नैनीताल काँग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल का इस्तीफा फिलवक्त हुआ अस्वीकार..पार्टी में भीतरघात हो सकता है कारण…?
नैनीताल के काँग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल को निजी कारणों से भेजा था और यह भी उम्मीद जताई थी कि इस पद पर योग्य व्यक्ति की नियुक्ति अतिशीघ्र की जाय।और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय भी अवश्य ली जाए।आपको बता दें कि आज काँग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने फिलवक्त उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया है।उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश नेतृत्व से विमर्श के बाद ही मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश नेतृत्व से बातचीत के बाद होगा फैसला..-राहुल छिमवाल काँग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल…
काँग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल ने स्टार ख़बर को बताया कि अनुपम कबड़वाल ने इस्तीफ़ा में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था।लेकिन उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से बातचीत होने तक नैनीताल के काँग्रेस शहर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल को ही शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा है।जब उनसे पूछा गया कि अनुपम की पार्टी से कोई नाराजगी के चलते पद मुक्त होने का फैसला लिया गया है तो उन्होंने अनुपम कबड़वाल को पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताया।लेकिन सूत्रों की माने तो पार्टी के भीतर चल रही भीतरघात से व्यथित होकर अनुपम कबड़वाल ने इस्तीफा दिया है।खैर सच्चाई कुछ भी हो सभी के सामने देर-सवेर आ ही जाएगी।







