परेशानी तो नैनीताल में भी लेकिन मसूरी को लेकर उत्तराखंड हाई कोर्ट को लेकर आदेश… जाम सड़कों पर पार्किंग और समस्या पर दिए निर्देश.. लेने होंगे बड़े निर्णय.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

68

नैनीताल – पर्यटन सीजन से ठीक पहले मसूरी में जाम की समस्या पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिए है। कोर्ट सरकार को आदेश दिए है कि 2 हफ्तों में सचिव सहरी वीक,सचिव पर्यटन व सचिव गृह के निर्देशन में हाई पावर कमेटी बनाएं, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये कमेटी सभी स्टेक होल्डर से बैठक करेगी और मसूरी में जाम से निजात के लिए सुझाव लेगी।कोर्ट ने कहा है कि बैठक में लिए निर्णयों को सरकार को भेजना होगा जिसके बाद सरकार को उस पर तत्काल एक्शन लेना होगा।गौरतलब है कि मसूरी में जाम की विकराल समस्या है और लोग सड़कों पर वाहनों को पार्क कर देते हैं जिससे कई घंटों का जाम पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को झेलना पड़ता है। जिस पर मसूरी के ही प्रवेश पंत ने जनहित याचिका दाखिल कि मसूरी पर्यटन स्थल है लेकिन यहां के जाम से देश विदेशों तक मसूरी की छवि धूमिल हो रही है। यह जाम से स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस एम्बुलेंस को निकालने में खासा दिक्कत आती हैं।याचिका में कहा गया कि जाम का सबसे बड़ा कारण बिना पार्किंग के होटल व होम स्टे हैं..जो सड़कों पर पार्किंग करा रहे हैं वहीं याचिका में ये भी कहा गया है कि पार्किंग खाली रहती है मगर सड़कों पर बनी पार्किंग जाम का सबसे बड़ा कारण है।